logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर नगर निगम की युद्धस्तर पर मानसून पूर्व तैयारियां शुरू, बढ़ी नालों की सफाई की गति


चंद्रपुर: आगामी मानसून को देखते हुए चंद्रपुर शहर नगर निगम ने युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त विपिन पालीवाल ने बताया कि शहर में प्रमुख नालों की सफाई का काम जोरों पर है और अब तक 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इन सभी कार्यों को 10 जून तक पूरा करने का लक्ष्य है। 

हर साल मानसून के मौसम में शहर के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाते हैं। इसलिए प्रशासन ने ऐसे संकटों का सामना करने के लिए विशेष तैयारी की है। नागरिकों को सुरक्षित रखने तथा उनके सुरक्षित स्थानांतरण या पुनर्स्थापन को सुनिश्चित करने के लिए शहर के 15 स्कूलों को अस्थायी आवास के लिए आरक्षित किया गया है।

इसके अलावा, एक आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली भी स्थापित की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आपदा की स्थिति में नागरिकों को कोई असुविधा न हो। आयुक्त पालीवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि नगर निगम मानसून सीजन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।