logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: निवासी क्षेत्रों में डंप हो रही पॉवर प्लांट की राख, हवा में घुल रहा ज़हर


चंद्रपुर: ववरोरा शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों पावर प्लांट की राख लोगों के लिए नई मुसीबत बनती जा रही है। वर्धा पावर प्लांट और जीएमआर पावर प्लांट से निकलने वाली फ्लाय ऐश अब तय स्थानों के बजाय सीधे आबादी वाले क्षेत्रों और खेतों के पास डंप की जा रही है। हालात ऐसे हैं कि तेज हवा चलते ही राख उड़कर घरों, सड़कों और खेतों तक पहुंच रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्लांट प्रबंधन और ठेकेदार नियमों की खुली अनदेखी कर रहे हैं। फ्लाय ऐश को सुरक्षित तरीके से ढंकने के बजाय खुले मैदानों में फेंका जा रहा है, जिससे पूरे इलाके में प्रदूषण फैल रहा है। गर्मी और आंधी के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो गई है। हवा में उड़ती महीन राख लोगों की सांसों के साथ शरीर में जा रही है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की सेहत पर खतरा बढ़ता जा रहा है।

स्थिति सिर्फ स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। ग्रामीण इलाकों में खेतों के पास डंप की जा रही राख अब किसानों के लिए भी परेशानी बन गई है। खेतों में लगी हरी सब्जियों और अन्य फसलों पर राख की परत जम रही है, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।

बोर्डा ग्राम के अशोक वाटिका के सामने मंदिर के पास खुले क्षेत्र में बड़ी मात्रा में राख डंप किए जाने का मामला भी सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही से ग्राम पंचायत की नाली भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कार्रवाई के नाम पर सिर्फ चुप्पी साधे हुए हैं।

ग्रामीणों ने प्रदूषण नियंत्रण मंडल, प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि आबादी वाले क्षेत्रों में फ्लाय ऐश डंप करने पर तत्काल रोक लगाई जाए और नियम तोड़ने वाली कंपनियों व ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई हो।