logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बारिश का कहर, दूसरे दिन भी रेड अलर्ट; नागपुर हाईवे जलमग्न, स्कूल-कॉलेज बंद


चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में लगातार दूसरे दिन भी भारतीय मौसम विभाग ने भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। रातभर हुई मूसलाधार बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। रात से सुबह तक करीब 75 मिमी बारिश दर्ज की गई।

लगातार बारिश के चलते चंद्रपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर जलमग्न हो गया है। वहीं, नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।