logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चौगान में ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोरी की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी तहसील के चौगान गांव के डांबरी मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोरी की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। घटना 18 अगस्त की सुबह करीब 7.30 बजे की बताई गई है। इस मामले में ब्रह्मपुरी पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, चौगान निवासी सुभाष पांडुरंग ननावरे (45) ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी दिगंबर शंकर मैंद (39), निवासी चौगान, स्वराज 735 कंपनी का बिना नंबर का ट्रैक्टर चला रहा था। ट्रैक्टर चालक ने कथित रूप से लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए सामने से साइकिल से आ रही शिकायतकर्ता की चचेरी भतीजी की ओर ध्यान नहीं दिया और वाहन की गति कम नहीं की।

इसी दौरान किशोरी ट्रैक्टर से जा टकराई और ट्रैक्टर के पिछले पहिए के ग्रीफ की चपेट में आने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना ब्रह्मपुरी से करीब 10 किलोमीटर दक्षिण में चौगान के डांबरी मार्ग पर हुई। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ब्रह्मपुरी पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 648/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस हेड कांस्टेबल होमराज खोब्रागडे कर रहे हैं।