logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: लकड़ी लेने गए व्यक्ति पर बाघ ने किया हमला, हुई मौत 


चंद्रपुर: जिले में बाघों और मनुष्य पर संघर्ष लगातार बढ़ता जारहा है। पिछले कई महीनो से बाघों द्वारा हमला कर इंसानों को मौत के घाट उतारने का शुरू सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को सवाली तहसील से ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जहां जलाने के लिए लड़की लेने गए एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कैलास लक्ष्मण गेडेकर (46) के रूप में की गई। 

मृतक किसान मंगलवार को जंगल में लकड़ी लेने गया था। रात होने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों व ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह उसकी तलाश की। दोपहर बारह बजे के बाद उसका शव जंगल में मिला। बाघ उसके शरीर का आधा हिस्सा खा चुका था। इस घटना की सूचना जैसे ही वन विभाग को मिली उन्होंने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया। इस मौके पर मृतक के परिजनों को तत्काल मदद पहुंचाई गई।