logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: कुएं में डूबने से बाघ की मौत, सिंदेवाही के हजारीपोह इलाके में मिला शव


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी वन प्रभाग अंतर्गत सिंदेवाही वन परिक्षेत्र के डोंगरगांव (हजारीपोह) इलाके में एक बाघ की कुएं में डूबने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार सुबह सामने आने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। मृत बाघ नर (मेल) बताया जा रहा है, जिसकी उम्र लगभग 1 से 4 वर्ष के बीच आंकी गई है।

कुएं के पानी में तैरता मिला बाघ का शव

वन विभाग को रविवार सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली कि डोंगरगांव (हजारीपोह) स्थित किसान पांडुरंग गोविंदा गजभिये और मिलिंद धनराज गजभिये के साझा खेत में बने कुएं में एक बाघ गिर गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बताया गया कि संबंधित कुआं सीमेंट रिंग से निर्मित है, जिसकी गहराई लगभग 25 से 30 फीट है और उसमें पर्याप्त मात्रा में पानी भरा हुआ था। मौके पर पहुंची टीम ने कुएं के पानी में बाघ का शव तैरता हुआ पाया।

वन विभाग और एनटीसीए की टीम पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही सिंदेवाही की वन परिक्षेत्र अधिकारी अंजलि सायंकार (बोरावार), क्षेत्र सहायक नितिन गडपायले सहित वन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्रह्मपुरी वन प्रभाग के उप वन संरक्षक डॉ. कुमारस्वामी एस.आर., सहायक वन संरक्षक अरविंद जे., एनटीसीए प्रतिनिधि बंडू धोत्रे तथा स्वाब नेचर केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष यश कायरकर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया शव

ग्रामीणों और वन कर्मियों की सहायता से रस्सियों के माध्यम से बाघ के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के दिशा-निर्देशों के अनुसार पशु चिकित्सकों की टीम ने बाघ का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम टीम में डॉ. रविकांत खोब्रागड़े (ताडोबा), डॉ. विनोद बालाजी सुरपाम और डॉ. बजरंग सावरे शामिल थे।

डूबने से हुई मौत, सभी अंग सुरक्षित

वन विभाग के अनुसार प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाघ की मौत पानी में डूबने से होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि मृत बाघ के सभी अंग सुरक्षित और साबुत पाए गए हैं तथा किसी प्रकार के शिकार या अवैध गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों और पंचों की उपस्थिति में बाघ के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।