logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: नहीं थम रहा बाघ-मानव संघर्ष, हमले में फिर गई एक चरवाहे की जान


चंद्रपुर: जिले में मानव और बाघ के बीच संघर्ष लगातार बढ़ता जारहा है। जिले में बाघ के हमले में फिर एक चरवाहे की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति का नाम बाबुराव लक्ष्मण देवतले (55, कच्चेपार) निवासी के रूप में की गई है। यह घटना सिंदेवाही परिक्षेत्र के उप वनपरिक्षेञ के कच्चेपर में गुरुवार शाम 4.30 बजे से 5.30 बजे के बीच हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार, देवतले रोज की तरह गुरुवार को अपने जानवरों को चराने के लिए जंगल में ले गया। वहीं शाम को जैसे ही वह घर लौट रहे थे,  तो झाड़ियों में छुपे एक बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में देवताले गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस समय यह उस समय गांव का एक और व्यक्ति वहां से गुजर रहा था, जैसे ही चीख की आवाज सुनाई दी। वह उस दिशा में दौड़ा। 

इस बात की जानकारी तुरंत ग्रामीणों को दी। जानकारी मिलते ही ग्रामीण चिल्लाते हुए जंगल की ओर दौड़े। लोगों की आवाज सुनकर बाघ वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने तुरंत देवताले को इलाज के लिए सिंदेवाही ग्रामीण अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान आज मौत हो गई।