logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पुलिस बल में पारदर्शी तबादले, महिला अधिकारियों को अवसर देते हुए एपीआई निशा भूते लाठी थाने की थानेदार नियुक्त


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिला पुलिस दल में हाल ही में किए गए जिल्हा आंतरिक तबादलों की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शकता और कार्यक्षमता के आधार पर संपन्न हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन द्वारा इन तबादलों में प्रशासनिक आवश्यकता के साथ-साथ अधिकारियों की कुशलता और कर्तव्यनिष्ठा को प्राथमिकता देते हुए उल्लेखनीय निर्णय लिए गए हैं।

इसी क्रम में सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) निशा भूते को लाठी पुलिस थाने की थानेदार के पद पर नियुक्त किया गया है। लाठी थाना संवेदनशील और अंतरराज्यीय सीमा से सटा हुआ क्षेत्र होने के कारण, यहां एक अनुभवी और जिम्मेदार अधिकारी के रूप में निशा भूते को यह पदभार सौंपा गया है।

एपीआई निशा भूते पिछले एक वर्ष से राजुरा पुलिस थाने में कार्यरत थीं। अपनी शिस्तबद्ध कार्यशैली और प्रभावी प्रशासन से उन्होंने स्थानीय नागरिकों के बीच विश्वास अर्जित किया है। इसलिए, उनकी इस नई नियुक्ति का सर्वत्र स्वागत किया जा रहा है। इन तबादलों के चलते महिला पुलिस अधिकारियों के मनोबल में नवी ऊर्जा व आत्मविश्वास संचारित हुआ है।

इन तबादलो मे पुलिस विभाग में न्याय, समानता व अधिकारियों और कर्मचारियों के विश्वास  मूल्यों को मजबूती मिली है।" साथ ही संवेदनशील क्षेत्र जैसे लाठी में महिला अधिकारी की नियुक्ति होना, बदलते हुए पुलिस प्रशासन के सकारात्मक दृष्टिकोण का सशक्त प्रतीक माना जा रहा है।