Chandrapur: भद्रावती तहसील के पाचगांव में दो बच्चों की पानी के गड्ढे में डूबने से मौत
चंद्रपुर: जिले की भद्रावती तहसील के पाचगाव में दो बच्चों की गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पचगांव में मातम पसर गया है।
मृतकों में कार्तिक संदीप सोनसखाड़े और सानिध्य विजय दुधनकर शामिल हैं। उनके साथ मौजूद आदित्य राउत बाल-बाल बच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों दोस्त इराई डैम इलाके में एक खेत के पास पानी के गड्ढे में तैरने गए थे। तैरते समय कार्तिक और सानिध्य गहरे पानी में अपना बैलेंस खो बैठे और डूब गए। आदित्य तुरंत गांव पहुंचे और घटना की जानकारी दी।
गांव वाले मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों की लाशें बाहर निकालीं। भद्रावती पुलिस ने पंचनामा करने के बाद लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।
admin
News Admin