logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: अनियंत्रित होकर चार पहिया वाहन वैनगंगा में गिरी, एक की मौत


चंद्रपुर: गोंडपिपरी से आष्टी जा रही एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो अनियंत्री होकर वैनगंगा नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनमोल दुपारे (25) के रूप में की गई। यह सनसनीखेज घटना सोमवार को शाम छह बजे के आसपास हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक एमएच 20 डीवी 3711 वाहन से अपनी वाहन से मिलने निकला था। उसकी बहन अलापल्ली में रहती है। जैसे ही वहां वैनगंगा नदी के ऊपर पहुंचा तो उसका वाहन से नियंत्रण नहीं रहा, जिसके कारण वाहन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। इस घटना में युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पहले कार को बाहर लाया गया और फिर दरवाजा तोड़कर युवक की मृत देह निकाला गया।