logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

चीतल शिकार मामला: वन विभाग ने फरार दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


चंद्रपुर: मध्य चंदा वन प्रमंडल के राजुरा वन प्रमंडल के टेम्बुरवाही वन क्षेत्र के कमरा संख्या 167 में चीतल का शिकार करने और उसके मांस को ठिकाने लगाने मामले में फरार दो आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को राजुरा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम शेखर चूड़ामन चांडेकर और गणेश शामराव टेकाम है। 

ज्ञात हो कि, वन विभाग को सूचना मिली थी कि, चीतल के मांस के टुकड़े-टुकड़े कर उसका निस्तारण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर छापेमारी की गई और सामान सहित तुलाना गांव के वडगू टेकाम को हिरासत में लिया गया। इस दौरान दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए थे।

आरोपियों से हथियार की जब्त 

वन विभाग ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मौके पर ले जाया गया और शिकार मामले में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर लिया गया और उन्हें अदालत में पेश किया गया। इसके बाद अदालत ने दोनों को हिरासत में भेज दिया है।