logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: भीषण गर्मी का वन्यजीवों पर असर, हीट स्ट्रोक से बाघ के शावक की मौत


चंद्रपुर: भीषण गर्मी का असर अब वन्यजीवों पर भी दिखाई देने लगा है। चंद्रपुर जिले के ताडोबा-अंधारी व्याघ्र परियोजना के बफर क्षेत्र स्थित पलसगांव वन परिक्षेत्र में हीट स्ट्रोक के कारण एक बाघ शावक की मौत होने की घटना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग को मीरा नामक बाघिन के तीन शावकों के क्षेत्र में घूमने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान एक शावक मृत अवस्था में पाया गया, जबकि अन्य दो शावक सुरक्षित मिले। मृत शावक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चंद्रपुर स्थित टीटीसी केंद्र ले जाया गया। पशु चिकित्सकों द्वारा किए गए शव परीक्षण में प्राथमिक जांच के आधार पर शावक की मौत उष्माघात से होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, मौत के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए शावक के विभिन्न अंगों के नमूने फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजे गए हैं। 

वन विभाग ने बताया कि शेष दो शावकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। क्षेत्र में बढ़ते तापमान को देखते हुए वन्यजीवों पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर विभाग सतर्क हो गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ती गर्मी और जल स्रोतों के सूखने से वन्यजीवों के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। ऐसे में वन्यजीव संरक्षण के लिए अतिरिक्त उपायों की आवश्यकता महसूस की जा रही है।