logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

ट्रेन से कटकर चार वर्षीय बाघिन की मौत


नागपुर: दक्षिण मध्य रेलवे की दिल्ली-चेन्नई रेल्वे लाइन पर राजुरा से आठ किलोमीटर दूर चनाखा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक बाघिन की मौत हो गई.आशंका जताई जा रही है कि यह घटना रात के समय हुई होगी। इसकी सूचना मिलते ही उप वन संरक्षक श्वेता बोड्डू, अनुमंडल वन अधिकारी अमोल गर्कल , वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेश येलकेवाड़ ने घटनास्थल का दौरा किया. 
 
शुक्रवार सुबह जब रेल्वे  का गैंगमैन गश्त कर रहा था तो उसने देखा कि रेल्वे  ट्रैक के किनारे एक बाघ मरा पड़ा है। उसने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जिसके बाद रेल विभाग ने राजुरा वन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेश येलकेवाड़ व क्षेत्र सहायक प्रकाश माटे ने मौके पर जाकर पंचनामा किया. वन अधिकारियों ने बताया कि मृत बाघिन की उम्र करीब साढ़े चार से साढ़े चार साल थी।