logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

मनपा आयुक्त विपिन पालीवाल को मिली पदोन्नती


चंद्रपुर: "विपिन पालीवाल चंद्रपुर के नए आयुक्त..." यह पढ़कर कई लोग हैरान हुए होंगे, लेकिन यह सच है। नगर विकास विभाग ने आज शुक्रवार, 6 जून को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। पालीवाल को प्रपत्र पदोन्नति दी गई है और उनकी नियुक्ति चंद्रपुर महानगर पालिका में ही की गई है।

खास बात यह है कि पालीवाल पिछले तीन वर्षों से चंद्रपुर मनपा के आयुक्त पद पर कार्यरत हैं।

नगर विकास मंत्रालय ने महाराष्ट्र शहरी प्रशासनिक सेवा के मुख्याधिकारी गट-अ (श्रेणी) / उपायुक्त गट-अ संवर्ग से सह आयुक्त गट-अ संवर्ग में अस्थायी पदोन्नति और पदस्थापन संबंधी आदेश जारी किए हैं। इसमें राज्यभर के 16 अधिकारियों का समावेश है।

विपिन पालीवाल ने चंद्रपुर मनपा में अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्त्वपूर्ण उपक्रम शुरू किए, जिनकी राज्य सरकार ने सराहना की है और महानगर पालिका को पुरस्कार भी मिले हैं।

पालिवाल का चंद्रपुर मनपा का कार्यकाल पूरा हो रहा था, जिस कारण उनकी बदली संभाव्य मानी जा रही थी। इस पद के लिए कई लोग इच्छुक थे और प्रयासरत भी थे। लेकिन नगर विकास मंत्रालय ने विपिन पालीवाल को प्रपत्र पदोन्नति के साथ फिर से चंद्रपुर महानगर पालिका में नियुक्त किया है।