logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: श्मशान घाट में पुलिस का जाल, सामूहिक दुष्कर्म मामले का 9 साल से फरार आरोपी 'संतरा' गिरफ्तार ,चंद्रपुर-गड़चिरोली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई


चंद्रपुर: वर्ष 2017 में गड़चिरोली जिले में हुए चर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी, जो पिछले 9 वर्षों से फरार चल रहा था, आखिरकार चंद्रपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। संतरा उर्फ अंकित मनोज मालाकार को रामनगर और गड़चिरोली पुलिस की संयुक्त टीम ने चंद्रपुर शहर से गिरफ्तार किया। हैरानी की बात यह रही कि एक अंतिम संस्कार के दौरान किसी व्यक्ति द्वारा उसे उसके पुराने उपनाम 'संतरा' से पुकारे जाने पर उसकी पहचान उजागर हो गई और पुलिस ने जाल बिछाकर उसे दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2017 में गड़चिरोली पुलिस थाने में अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। घटना के समय आरोपी अंकित नाबालिग था और अपने साथी गोंधल मालू मालाकार के साथ फरार हो गया था। गोंधल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन अंकित नाम बदलकर मजदूरी करते हुए अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

मंगलवार को चंद्रपुर के एक श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान अंकित कब्र खोदने का काम कर रहा था। इसी बीच वहां मौजूद एक व्यक्ति ने पुराने परिचय के आधार पर उसे 'संतरा' कहकर आवाज लगाई। अंकित के मुड़कर जवाब देने पर रामनगर पुलिस की अपराध शाखा को महत्वपूर्ण सुराग मिला। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।