logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

SBI Robbery Case: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


- पवन झबाड़े, चंद्रपुर प्रतिनिधि  

चंद्रपुर: घुग्घुस एमआईडीसी रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में ताला तोड़कर 14 लाख रूपये लूटने मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकडे गए दोनों आरोपी चचेरे भाई है। वारदात के चार दिन बाद पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी मिली है।

ज्ञात हो कि, बीते शनिवार-रविवार को चोरो ने ताला तोड़कर 14 लाख रूपये चोरी कर लिए थे। इस दौरान आरोपियों ने बैंक में लगे सीसीटीवी और डीवीआर को भी ला गए थे। वहीं सोमवार को जब कर्मी बैंक पहुंचे तब यह वारदात सामने आई। इसके बाद तुरंत इसकी जानकारी घुग्घुस पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी थी।

ऐसे पकड़े गए आरोपी

चोरो ने पैसो के साथ बैंक में लगे सीसीटीवी और डीवीआर भी लेकर फरार हो गए थे। चोरों को लगा की वह अब पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ेंगे, लेकिन आरोपियों को यह नहीं पता था कि, बैंक के आसपास के क्षेत्रों में भी सीसीटीवी लगे हुए हैं। घटने का सामने आने के बाद पुलिस ने रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। इस दौरान पुलिस को रात में एक संदिग्ध चार पहिया वाहन गुजरते हुए दिखाई दिया। वाहन पर एक  वाक्य लिखा हुआ था। इस के सहारे पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू की।

चोरो का एक पूरा गिरोह

कार में लिखे वाक्य के आधार पर पुलिस ने चोरों की खोज शुरू की। जहां जल्द ही पुलिस को कामयाबी मिली और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी के निशानदेही पर लूट में शामिल दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया पहला आरोपी वाहन का ड्राइवर है। पूछताछ में पता चला है कि, इन लूट की वारदातों को अंजाम देने के लिए पूरी एक टोली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है।