logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

थाने में भाजपा नेता का जन्मदिन मानना थानेदार उमेश पाटिल को पड़ भारी, जांच का आदेश


चंद्रपुर: बल्लारपुर के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व भाजपा ने हरीश शर्मा का जन्मदिन थाने में मानना थानेदार उमेश पाटिल को महंगा पड़ गया है। पुलिस विभाग ने पाटिल के खिलाफ स्वतंत्र जांच शुरू कर दी गयी है। इस मामले में राजुरा अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजा पवार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

बल्लारपुर के पूर्व महापौर और भाजपा नेता हरीश शर्मा का जन्मदिन चक्का थाने में थानेदार उमेश पाटिल के कमरे में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मनाया गया। इस दौरान थानेदार ने शर्मा को खुद केक खरीदकर लाया और खिलाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

वायरल वीडियो के सामने आते ही विपक्ष भाजपा पर हमलावर हो गया है। सोशल मीडिया पर दोनों की आलोचना हो रही है। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अरविंद साल्वे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। 

रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई


पुलिस अधीक्षक साल्वे ने बताया कि इस मामले की जांच राजुरा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजा पवार को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद थानेदार पाटिल को कारण बताओ नोटिस जारी कर उचित कार्रवाई की जाएगी।