logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: कर्तव्य निभाते हुए सिक्किम में वरोरा के जवान शहीद, खुशाल मांडवकर सेना के 327 फील्ड हॉस्पिटल में थे भर्ती


चंद्रपुर: जिले के वरोरा शहर से सटे बोर्डा निवासी तथा सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अंतर्गत जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (जीआरईएफ) में जेई के पद पर कार्यरत खुशाल देवराव मांडवकर का मंगलवार को सिक्किम में अपना कर्तव्य निभाते हुए उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से वरोरा क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

खुशाल मांडवकर सिक्किम में बॉर्डर रोड संगठन के तहत अपनी सेवाएं दे रहे थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें सिक्किम के मंगन जिले के चुंगथांग स्थित सेना के 327 फील्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान मंगलवार सुबह करीब 8.50 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

बीआरओ की 86 आरसीसी (जीआरईएफ) के कमांडिंग ऑफिसर मेजर डी. विवेक ने चंद्रपुर जिला कलेक्टर को भेजे पत्र में बताया कि खुशाल मांडवकर ने 16 वर्षों तक अनुशासन, निष्ठा और साहस के साथ देश की सेवा की। पत्र में उनके अंतिम संस्कार से पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान करने का अनुरोध भी किया गया है। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक तथा भद्रावती पुलिस थाने को भी सूचित किया गया है।