logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

जिले में नहीं थम रहा इंसानों और बाघों के बीच संघर्ष, फिर गई महिला की जान; दो दिन में तीन की मौत


चंद्रपुर: जिले में  इंसानों और बाघों के बीच शुरू संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को सवाली तहसील में फिर एक महिला बाघ का शिकार बन गई। मृतक महिला का नाम स्वरूप प्रशांत येलेटीवार (50) है। यह घटना दोपहर 12 बजे हुई, महिला खेत में कपास चुनने गई थी। इसी के साथ इस साल बाघ के हमले से 50 लोगों की मौत हो चुकी है।

दो दिन में तीसरी मौत

पिछले दो दिनों में मूल और सावली जिले में यह तीसरी मौत है। बुधवार को भी इन तहसीलों में दो लोगों की मौत बाघ के हमले से हुई थी। वहीं आज हुई मौत के बाद 2022 में बाघ के हमने में मौतों की संख्या में 50 के आकड़ा छू लिया है।