logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

महिला को घायल करने वाला तेंदुआ वन विभाग के जाल में फंसा


चंद्रपुर:भद्रावती के आयुध निर्माणी चंदा सेक्टर 5 में शाम को टहलने निकली एक महिला पर हमला कर घायल करने वाला तेंदुआ गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंस गया.वन विभाग के जाल में फंसे तेंदुए को इलाज के लिए चंद्रपुर के ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर में भर्ती कराया गया है और इलाज के बाद इसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा. 20 फरवरी की शाम को आयुध निर्माणी चंदा कॉलोनी निवासी  विमलादेवी टीकाराम नामक महिला पर तेंदुए ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना के बाद  वन विभाग ने सेक्टर पांच में तीन अलग-अलग जगहों पर पिंजरा लगाया था। गुरुवार सुबह करीब 4:45 बजे आखिरकार तेंदुए  पिंजरे में फंस गया। पकड़ में आये तेंदुए को कुछ जगहों पर चोटें आने के कारण उसे इलाज के लिए भेजा गया था. इलाज के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।