logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर में बाघ का खौफनाक हमला; तेंदूपत्ता तोड़ने गई चार महिलाओं की मौत


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले के सिंदेवाही तहसील अंतर्गत गुंजेवाही-पवनपार मार्ग पर स्थित खैरीचक जंगल क्षेत्र में बाघ के हमले की बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई चार महिलाओं पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। इस भीषण हमले में चारों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है तथा नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है।


प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं रोज की तरह तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए जंगल गई थीं। इसी दौरान घात लगाकर बैठे बाघ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमला इतना भयानक था कि चारों महिलाओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।


बताया जा रहा है कि मृतक महिलाएं गुंजेवाही गांव के भट्टी मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 1 की निवासी थीं। मृतकों के नाम इस प्रकार हैं —


1. कविता दादाजी मोहुर्ले (45)



2. अनिता दादाजी मोहुर्ले (46)



3. संगीता संतोष चौधरी (40)



4. सुनीता कौशिक मोहुर्ले (35)




घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे तथा पंचनामा और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही आसपास के ग्रामीणों को जंगल में जाने को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी भी दी गई है। इस घटना के बाद गुंजेवाही क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।