logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

बाघ ने चार शावकों को मौत के घाट उतारा


चंद्रपुर: ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व के शिवनी वन क्षेत्र में चार बाघ शावकों के मृत मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है. इससे पहले एक दिसंबर को ताडोबा बफर जोन में एक बाघिन और एक मादा शावक मृत पाई गई थी। दो दिन में यह दूसरी घटना है। ताडोबा परियोजना अधिकारी के अनुसार, जब वन अधिकारी गश्त पर थे तब बाघिन के चार शावक मृत मिले  बाघ शावकों । बाघ के शावकों का शव मिलने की सूचना मिलने के बाद  ताड़ोबा के संचालक डॉ. जितेंद्र रामगावकर घटनस्थल पर पहुंचे। इससे पहले तडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व के शिवनी वन क्षेत्र के वासेरा रिजर्व क्षेत्र में बाघिन 'टी-75' का शव मिला था. उसके बाद मोहरली वन क्षेत्र के अगरजारी जंगल के कमरा नंबर 189 में 'टी-60' नाम की मादा बाघिन मृत पाई गई. इसके बाद यह घटना सामने आई है। चारों मृत शावक छह से सात माह के बताए जा रहे हैं। प्राथमिक तौर पर यह पाया गया की चारों शावकों की मौत किसी बड़े बाघ के हमले में हुई है। ताडोबा प्रबंधन ने मौत का आधिकारिक कारण  अब तक नहीं बताया है। अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का असली कारण सामने आएगा।