logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

धान बोरो से भर ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे मजदूर


चंद्रपुर: पलसगांव (जाट)-बालापुर मार्ग पर आज धान बोरो से एवं मजदूरों से भरा ट्रक पलटने से उसमें सवार मजदूर बाल बाल बचे। यहां मार्ग पर यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व यहां एक टिप्पर पलटी हो गया था। दरअसल यहां रोड पर पिछले दो साल से गिट्टी_ बोल्डर पडा है जिसकी ओर निर्माणकार्य विभाग, ठेकेदार समेत किसी का ध्यान नहीं है।इसके चलते गांगलवाडी - बालापुर- पलसगांव  मार्ग पर किसी भी समय दुर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।     

रास्ते का कार्य दो -तीन साल से कछुआ गति से चल रहा है। और हर समय सामने से गुजरते वाहन से उड़ने वाली धूल इसकी वजह से आवागमन करने वालों को बीमारियों का  सामना करना पड़ रहा है। दो - तीन वर्षों भर से शुरू सड़क का निर्माण कार्य निम्न स्तर का और कछुआ गति से हो रहा है। इसकी वजह से मार्ग से आवागमन करने वालों सड़क  पर फैलायी गिट्टी और उससे उड़ती धूल की वजह से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

इस रास्ते पर जो पुलीयां के कार्य सुरु है उसके बाजू से बनाये गये (सब वे) रास्ते अच्छी तरह से तैयार नहीं किये जाने से वहा से गुजरना खतरनाक साबित हो रहा है।हमेशा कोई भारी वाहन वह फंस कर पलटी हों जाता है। इसमें अक्सर लोग जख्मी हो रहे हैं।साथ ही मार्ग पर फैली गिट्टी साल भर से सड़क पर फैली हुई है। सड़क की ऊंचाई बढ़ रही है। इसकी वजह से मार्ग के दोनों किनारे पर भराई करना आवश्यक है किंतु अब तक भराई नहीं की गई है। जिसके कारण दोपहिया स्लीप होकर बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। छुट-पुट घटनाओं में तो नित कई वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। दुर्घटना में किसी को मामूली तो कई लोगों के हाथ-पैर टूट चुके हैं।    

धूल की वजह से इस मार्ग से आवागमन करने वालों को सांस, खांसी, त्वचा संबंधी बिमारियों, आंखों में जलन जैसे रोग की शिकायत बढ़ गई है। साथ ही ईस रास्ते पर रोज ही गाड़ी क्रासिंग की वजह से झगड़े होते रहते हैं। और तो और गर्भवती महिलाओं  बालापुर- पलसगांव को प्रवास करना हो तो ये 15 कि।मी। का सफर छोड़कर बालापुर- तलोधी -सावरगांव से होकर 25-27 कि।मी। का लंबा सफ़र करना पड़ता है। जो लोगों के लिए बहुत बड़ी परेशानी हो गई है। 

कछुआ गति से चल रहे काम की ओर निर्माण कार्य विभाग किसी प्रकार का ध्यान नहीं दे रही है। लोगों को हो रही भारी असुविधा को ध्यान में रखकर जल्द से जल्द काम पूर्ण करने की मांग की है, अन्यथा रास्ता रोककर आंदोलन करने की चेतावनी रास्ते पर हमेशा वाहन चलाने वाले वाहन चालकों और हमेशा आवागमन करने वाले गांवों के राहगीरों ने दी हैं।