logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता, गणेश पेठ थाने में मामला हुआ दर्ज


नागपुर: शहर  में सोमवार रात को हुई हिंसा के दौरान एक शर्मनाक घटना सामने आई है। शहर के चिटणीस पार्क से सीए रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी के साथ भीड़ ने अश्लील व्यवहार किया और उनकी वर्दी खींचने की कोशिश की। इस घटना शिकायत गणेश पेठ पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई है जिसकी जांच भी पुलिस कर रही है। 

प्राप्त  जानकारी के अनुसार सोमवार रात जब हिंसा चरम पर थी, तब अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। कुछ उपद्रवियों ने उनकी वर्दी खींचने का प्रयास किया और उन्हें अपमानित करने का दुस्साहस किया। इस शर्मनाक कृत्य के बाद, पीड़ित महिला पुलिसकर्मी ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत दर्ज करवाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गणेशपेठ थाने में अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ यह  मामला दर्ज किया है।

यही नहीं, हिंसा के दौरान अन्य महिला पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाया गया। आरोप है कि भीड़ में शामिल कुछ उपद्रवियों ने महिला पुलिसकर्मियों पर अश्लील फब्तियां कसीं, भद्दे इशारे किए और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल ने हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन हिंसक भीड़ ने माहौल और अधिक तनावपूर्ण बना दिया। पुलिस प्रशासन ने इस घटना को गंभीर मानते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।इस घटना के बाद महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। महिला पुलिसकर्मियों के साथ हुई इस घटना को लेकर आम जनता में भी आक्रोश है। लोगों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।