logo_banner
Breaking
  • ⁕ समृद्धि महामार्ग पर हुए दुर्घटना में सात लोगों की मौत; कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने सरकार को घेरा, कहा- वह समृद्धि नहीं मृत्यु का मार्ग ⁕
  • ⁕ परिसर में दहशत फैलाने कार में बैठकर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को वणी से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Amravati: विदर्भ में 18 साल में पहली बार हुई कम बारिश, 11 जिलों में सिर्फ़ 687 मिमी बारिश रिकॉर्ड, एल-नीनो का असर ⁕
  • ⁕ Gondia: जंगली सूअरों का आतंक, सूखे की मार और धान बोनस का मुद्दा; किसानों के सवालों पर बलिराजा संघ आक्रामक ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पारडी में नाले के पास मिली 50 वर्षीय महिला की लाश! काम के लिए घर से निकली थी महिला, फिर नहीं लौटी


नागपुर: नागपुर के पारडी थाना क्षेत्र में पूनापुर नाले के पास 50 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान फुलेशिया नोहर भारती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फुलेशिया को शराब पीने की आदत थी और वह कई-कई दिनों तक घर से बाहर रहती थी। कल सुबह करीब  वह आरा कंपनी में काम करने के लिए घर से निकली थी, लेकिन काम पर नहीं पहुंची। आज सुबह उसका शव पूनापुर नाले के पास मिला। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नागपुर के पारडी थाना क्षेत्र का पूनापुर नाले के पास शनिवार सुबह एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान 50 वर्षीय फुलेशिया नोहर भारती के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक फुलेशिया आरा कंपनी में काम करती थी। कल सुबह करीब 8 बजे वह काम के लिए अपने घर से निकली थी। लेकिन वह अपने काम की जगह पर नहीं पहुंची।

परिजनों के मुताबिक फुलेशिया को शराब पीने की आदत थी और वह कई-कई दिनों तक घर से बाहर रहती थी।इसके बाद शनिवार सुबह पूनापुर नाले के पास उसका शव मिला। सूचना मिलते ही पारडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। महिला की मौत नाले के पास किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।