logo_banner
Breaking
  • ⁕ समृद्धि महामार्ग पर हुए दुर्घटना में सात लोगों की मौत; कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने सरकार को घेरा, कहा- वह समृद्धि नहीं मृत्यु का मार्ग ⁕
  • ⁕ परिसर में दहशत फैलाने कार में बैठकर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को वणी से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Amravati: विदर्भ में 18 साल में पहली बार हुई कम बारिश, 11 जिलों में सिर्फ़ 687 मिमी बारिश रिकॉर्ड, एल-नीनो का असर ⁕
  • ⁕ Gondia: जंगली सूअरों का आतंक, सूखे की मार और धान बोनस का मुद्दा; किसानों के सवालों पर बलिराजा संघ आक्रामक ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चरित्र पर शक में पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला! 30-40 वार कर किया लहूलुहान, आरोपी पति फरार


नागपुर: नागपुर के तहसील थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इतवारी की भाजी मंडी इलाके में एक कुख्यात अपराधी ने चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने पत्नी की गर्दन और शरीर के दूसरे हिस्सों पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया।

यह घटना शुक्रवार 2 अक्टूबर की रात करीब 1 बजकर 45 मिनट की बताई जा रही है। आरोपी की पहचान 37 वर्षीय अंकुश पिंटू बागड़ी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंकुश अपनी पत्नी श्रुति के चरित्र पर संदेह करता था और इसी बात को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। शुक्रवार रात भी दोनों के बीच इसी मुद्दे को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर अंकुश ने चाकू निकालकर श्रुति पर हमला कर दिया।

आरोप है कि अंकुश ने श्रुति की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर करीब 30 से 40 वार किए। उस समय कमरे में श्रुति का नाबालिग बेटा और बेटी भी मौजूद थे। हमले के बाद श्रुति को गंभीर हालत में छोड़कर अंकुश मौके से फरार हो गया। इसके बाद श्रुति के नाबालिग बेटे ने अपने नाना ध्रुव उपाध्याय को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। इसी बीच तहसील पुलिस को भी घटना की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल श्रुति को मेओ अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अंकुश बागड़ी के खिलाफ लूटपाट, हमला और हफ्ता वसूली समेत करीब 21 मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। तहसील पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया है और फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।