logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधान परिषद स्नातक मतदाता चुनाव के लिए नागपुर सीट से सुधाकर कोहले भाजपा उम्मीदवार ⁕
  • ⁕ Amravati: नए सोयाबीन ने पहली बार छुआ 6 हजार रुपये का आंकड़ा, बारिश की मार से उत्पादन घटा, मंडियों में आवक कम ⁕
  • ⁕ Wardha: मार्ग पर जामठा इलाके में भीषण हादसा, पति-पत्नी और चार साल के मासूम बच्चे की मौत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: 30 करोड़ की विकास निधि पर सियासी घमासान, विकास निधि पर नगर परिषद में आरोप-प्रत्यारोप ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Kamptee: नागपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत


कामठी: जुनी कामठी थाना क्षेत्र के कामठी-नागपुर मार्ग पर साईबाबा कॉलोनी परिसर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक हादसे के बाद मौके फरार हो गया।  

मृतक की पहचान अजय शेषराव वाडीवे (30), निवासी हमालपुरा, कामठी के रूप में हुई है। जुनी कामठी पुलिस के अनुसार, अजय वाडीवे मूल रूप से पवनी, देवलापार, तहसील रामटेक के निवासी थे और वर्तमान में हमालपुरा, कामठी में रह रहे थे। वे ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे। नागपुर में ट्रक मालिक के पास ट्रक खड़ा करने के बाद वे मोटरसाइकिल  से कामठी स्थित अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान नागपुर-कामठी मार्ग पर साईबाबा कॉलोनी परिसर में पीछे से कामठी की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अजय वाडीवे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जुनी कामठी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कामठी उपजिला अस्पताल भेज दिया।