logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: गैस माफिया पर बड़ा एक्शन: ₹87 लाख का सामान जब्त, ब्लैक मार्केटिंग का भंडाफोड़


बुलढाणा:  बुलढाणा जिले में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग के खिलाफ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की मुंबई विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार देर रात खामगांव तालुका के सुदर्शन ढाबा के पास छापेमारी कर अवैध गैस रिफिलिंग रैकेट का पर्दाफाश किया गया।

जांच के दौरान इंडेन गैस से भरे एक टैंकर से नोजल और विशेष उपकरणों की मदद से घरेलू एवं कमर्शियल सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस भरी जा रही थी। विजिलेंस टीम ने मौके पर एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई में दो बड़े गैस टैंकर, 11 गैस सिलेंडर और गैस भरने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 87 लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई मुंबई विजिलेंस के वरिष्ठ अधिकारी चंद्रकांत डांगे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। अधिकारियों नागनाथ हंगरगे और प्रदीप काले ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

इस कार्रवाई के बाद अवैध गैस कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं, यह सवाल भी उठ रहे हैं कि जब मुंबई की टीम 500 किलोमीटर दूर से आकर इतनी बड़ी कार्रवाई कर सकती है, तो बुलढाणा का स्थानीय आपूर्ति विभाग अब तक इस अवैध कारोबार पर कार्रवाई क्यों नहीं कर पाया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।