logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: टोस्ट फैक्ट्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमारी लाखों का संदिग्ध खाद्य पदार्थ जब्त


चंद्रपुर: राज्य में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त पद का कार्यभार संभालने के बाद तुकाराम मुंढे ने विभागीय कार्रवाई को तेज कर दिया है। इसी क्रम में चंद्रपुर जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमार कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की। चंद्रपुर स्थित एक बेकरी का उत्पादन तत्काल बंद कराया गया, जबकि बल्लारपुर में अस्वच्छ परिस्थितियों में बेचे जा रहे 'चीज' अनलॉक के स्टॉक को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई से मिलावटी और बिना लाइसेंस खाद्य व्यवसाय करने वालों में हड़कंप मच गया है।

चंद्रपुर के बायपास रोड स्थित विजय नगर क्षेत्र में मेसर्स न्यू फाइव स्टार बेकरी का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि यहां टोस्ट, रस्क सहित अन्य खाद्य पदार्थों का उत्पादन बिना लाइसेंस और अत्यंत अस्वच्छ वातावरण में किया जा रहा था। उत्पादों पर आवश्यक कानूनी लेबल भी नहीं थे तथा उनकी गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। प्रशासन ने बेकरी को तत्काल नोटिस जारी कर उत्पादन बंद करा दिया।कार्रवाई के दौरान 1,932 पैकेट ड्रायफ्रूट रस्क, 708 पैकेट चेरी टोस्ट तथा 160 बैग मैदा सहित कुल 3 लाख 66 हजार 240 रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया।

बल्लारपुर में संदिग्ध 'चीज एनालॉग' नष्ट

दूसरी कार्रवाई बल्लारपुर के रेलवे चौक स्थित मेसर्स उमम प्रोविजन में की गई। यहां 'चीज एनालॉग' नामक खाद्य पदार्थ को अत्यंत अस्वच्छ परिस्थितियों में बिक्री के लिए रखा गया था। संबंधित व्यापारी के पास माल की खरीद संबंधी कोई रसीद या बिल उपलब्ध नहीं था तथा पैकिंग पर भी लेबल संबंधी गंभीर त्रुटियां पाई गईं। 

मानव स्वास्थ्य के लिए संभावित रूप से हानिकारक पाए जाने पर 11 किलो 'चीज एनालॉग' का लगभग 3,080 रुपये मूल्य का स्टॉक मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही कानूनी कार्रवाई के लिए पांच नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। यह कार्रवाई खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त प्रवीण उमप के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश कापगते और प्रणय कांबले की टीम ने की।