logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कांग्रेस के नेता और ताजबाग ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष शेख हुसैन पर डेढ़ करोड़ रूपए के ग़बन का मामला दर्ज


नागपुर- ताजाबाद नागपुर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ताजबाग के ट्रस्ट में हुए घोटाले के मामले में  सक्करदरा थाने में दो लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है.यह मामला तत्कालीन अध्यक्ष और सचिव द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए डेढ़ करोड़ रुपए के गबन से जुड़ा हुआ है.मामले में ताजाबाद ट्रस्ट के तत्कालीन अध्यक्ष शेख हुसैन अब्दुल जब्बार और सचिव इकबाल इस्माइल वेलजी आरोपी है। यह दोनों लंबे समय तक यह दोनों ताजाबाद ट्रस्ट में पदाधिकारी रहे। 

इस दौरान उन्होंने धर्मदाय आयुक्त या कोर्ट की अनुमति लिए बगैर पद का दुरुपयोग किया। ट्रस्ट के मौजूदा पदाधिकारियों की शिकायत के बाद हुई जाँच में पैसों की हेरफ़ेर का आरोप सही पाया गया. 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2016 के बीच में शेख हुसैन पर करीब 1 करोड़ 48 लाख 379 रुपए का गबन करने का आरोप है, जबकि इकबाल पर 11 लाख 52 हजार रुपए की हेरफेर का,इस  प्रकरण के उजागर होने से मामला न केवल सुर्खियों में रहा बल्कि आरोप-प्रत्यारेाप का दौर भी चला। मामले में धर्मदाय आयुक्त ने जांच के लिए  समिति नियुक्त की थी। जाँच में ट्रस्ट में हुए घोटाले के लिए शेख हुसैन और इकबाल वेलजी को दोषी पाया गया। साथ ही यह भी सिद्ध हुआ है की शेख हुसैन और इकबाल वेलजी ने ट्रस्ट की रकम ट्रस्ट के खाते में जमा करने के बजाय खुद के निजी बैंक खातों में जमा कराई थी। दोनों के खिलाफ सक्करदरा पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.