logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पिता के तबादले के लिए मां के गहने बेचकर जुटाए गए तीन लाख रुपये खोने के बाद 24 वर्षीय शिक्षित युवक ने चोरी का रास्ता अपना लिया। आरोपी ने अपनी तकनीकी जानकारी का इस्तेमाल करते हुए एक शोरूम के डिजिटल लॉकर का यूनिक कोड इस्तेमाल कर 1.08 लाख रुपये चुरा लिए। पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 57 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रथम प्रभाकर दडमल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई की रात चंद्रपुर स्थित एक टाटा शोरूम के गोदरेज डिजिटल लॉकर से बिना किसी तोड़फोड़ के 1 लाख 8 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। शोरूम प्रबंधन की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिला सुराग

लॉकर में किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं होने के कारण पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध वाहन के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा आरोपी तक पहुंची। पूछताछ के दौरान प्रथम दडमल ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

पैसे खोने के बाद रची चोरी की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के पिता नागपुर के निबंधक कार्यालय में कार्यरत हैं। उनके ट्रांसफर के लिए परिवार ने मां के गहने बेचकर 3 लाख रुपये जुटाए थे। यह रकम बैंक में जमा कराने के लिए प्रथम को दी गई थी, लेकिन रास्ते में वह रकम उससे खो गई।

घरवालों के डर से उसने पैसे खोने की बात किसी को नहीं बताई। रकम वापस जुटाने के लिए उसने अपनी पुरानी नौकरी के दौरान मिली तकनीकी जानकारी का फायदा उठाया और टाटा शोरूम के डिजिटल लॉकर का यूनिक कोड इस्तेमाल कर चोरी को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।