logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद


नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) नागपुर मंडल ने ऑपरेशन 'नार्कोस' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नागपुर रेलवे स्टेशन से एक लावारिस बैग में रखा 4.15 किलोग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 2.07 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

आरपीएफ के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को अपराध खुफिया शाखा के निर्देश पर उपनिरीक्षक पंकज शर्मा के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम नागपुर रेलवे स्टेशन पर अपराध नियंत्रण एवं निगरानी ड्यूटी पर तैनात थी। टीम के साथ मादक पदार्थ खोजी डॉग 'प्रिंस' भी मौजूद था।

दोपहर करीब 3:30 बजे, ट्रेन संख्या 12843 अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंचने के बाद प्लेटफॉर्म नंबर-2 और 3 के इटारसी छोर स्थित फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियों के पास एक बैंगनी रंग का लावारिस पिट्ठू बैग मिला। आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ के बावजूद बैग का कोई दावेदार सामने नहीं आया।

इसके बाद डॉग 'प्रिंस' से बैग की जांच कराई गई, जिसने मादक पदार्थ होने का संकेत दिया। एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत स्वतंत्र पंचों की मौजूदगी में बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान खाद्य सामग्री की पैकिंग में छिपाकर रखे गए खाकी टेप से लिपटे दो पैकेट बरामद हुए, जिनमें कुल 4.15 किलोग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ मिला।

आरपीएफ ने पूरी कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन से वजन कराया तथा जब्त सामग्री को विधिवत सील कर शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी), नागपुर के हवाले कर दिया।

जीआरपी नागपुर ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पीएसआई अमोद इंगले कर रहे हैं। आरपीएफ का कहना है कि रेलवे नेटवर्क के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।