logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: हिंगना के चक्री घाट जंगल में अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस


नागपुर: नागपुर जिले के हिंगना थाना क्षेत्र के बीट बोरगांव स्थित चक्री घाट जंगल में एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक शव करीब 6 से 8 दिन पुराना है और इतनी बुरी तरह से सड़ चुका है कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

हिंगना के चक्री घाट जंगल में शव मिलने की सूचना मिलते ही ह पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच होने का अनुमान लगाया गया है। शव अत्यधिक सड़ी-गली हालत में मिला, जिससे पहचान करना चुनौती बन गया है।

मृतक ने आधे बाजू की काले और भूरे रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर "SCOTT" लिखा हुआ है। वहीं हल्के खाकी रंग की पैंट पर "Tiago" अंकित है। मृतक के हाथ की एक उंगली में अंगूठी भी मिली है। हालांकि मौके से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भेज दिया है। आसपास के थानों और अन्य जिलों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए सैंपल भी सुरक्षित किए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि युवक की मौत किसी हादसे का परिणाम है या फिर उसके साथ कोई आपराधिक वारदात हुई है। हिंगना पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी लापता व्यक्ति की जानकारी हो या कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान हो सके, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।