logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: पिता की मौत के सदमे में घर छोड़कर गया 13 वर्षीय किशोर, तहसील पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुरक्षित किया रेस्क्यू


नागपुर: नागपुर के तहसील थाना क्षेत्र से एक राहत भरी खबर सामने आई है। पिता की मौत के सदमे में घर छोड़कर चला गया 13 वर्षीय किशोर पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते सुरक्षित मिल गया। पूरी रात चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने किशोर को मोमिनपुरा की एक मस्जिद परिसर से बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, 13 वर्षीय किशोर मोमिनपुरा के अंसार नगर इलाके का रहने वाला है। करीब एक महीने पहले उसके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद वह अपने दो भाइयों के साथ चाचा के घर रह रहा था। बताया जा रहा है कि 3 अगस्त की रात खाना खाने के बाद वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा।

देर रात तक किशोर के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तहसील पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की।

अगले दिन पुलिस ने मोमिनपुरा स्थित एक मस्जिद परिसर से किशोर को सुरक्षित बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि पिता की मौत के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान था और इसी वजह से घर छोड़कर चला गया था। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ और काउंसलिंग के बाद किशोर को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। समय रहते बच्चे के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली।