logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर में महिलाओं को कर्ज दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। तहसील पुलिस ने इस मामले की मुख्य आरोपी मंदा गुमगावकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महिलाओं के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाने और उन खातों के जरिए करीब 7 करोड़ 68 लाख रुपये के लेन-देन का आरोप है। पुलिस को आशंका है कि इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम को ट्रांसफर करने के लिए किया गया। फिलहाल आरोपी का एक साथी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, मंदा गुमगावकर ने करीब 39 महिलाओं को सहकारी सोसायटी और बचत समूह से आसान ऋण दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए प्रत्येक महिला से दो-दो हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज लिए गए। बाद में इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर महिलाओं के नाम से एसवीसी को-ऑपरेटिव बैंक में खाते खोले गए और उनकी जानकारी के बिना करोड़ों रुपये का लेन-देन किया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि शांतिनगर क्षेत्र की एक महिला के नाम से भी बैंक खाता खोलकर करीब 17 लाख 85 हजार रुपये का ट्रांजैक्शन किया गया। तहसील और शांतिनगर पुलिस की संयुक्त जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में इन खातों के साइबर ठगी में 'म्यूल अकाउंट' के रूप में इस्तेमाल होने के संकेत मिले हैं। अदालत ने आरोपी मंदा गुमगावकर को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी शुभम की तलाश तेज कर दी गई है। मामले में पुलिस अब साइबर नेटवर्क और पूरे गिरोह की भूमिका की गहन जांच कर रही है।