logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर से चोरी, मध्य प्रदेश में बिक्री! क्राइम ब्रांच यूनिट-6 ने वाहन चोर को दबोचा, 2.40 लाख की 3 एक्टिवा बरामद


नागपुर: नागपुर में वाहन चोरी करने के बाद उन्हें मध्य प्रदेश में बेचने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच यूनिट-6 ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की तीन एक्टिवा बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई से नागपुर के तीन अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज वाहन चोरी के मामलों का भी खुलासा हुआ है।

यह मामला नागपुर का है, जहां वाहन चोरों के खिलाफ क्राइम ब्रांच यूनिट-6 लगातार शिकंजा कस रही है। जुनी कामठी थाना क्षेत्र में हुई एक्टिवा चोरी की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी बीच पुलिस कर्मचारी सुनील यादव और दिनेश महल्ले को मुखबिर से अहम जानकारी मिली।

जानकारी के आधार पर पुलिस ने मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के धनोरा तहसील निवासी आशुतोष रतिराम यादव,  को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने नागपुर के अलग-अलग इलाकों से दोपहिया वाहन चोरी कर उन्हें मध्य प्रदेश में बेचने की बात कबूल की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तीन चोरी की एक्टिवा बरामद कीं।  तीनों वाहनों की कुल कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपये है।

पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई से जुनी कामठी, राणाप्रतापनगर और एमआईडीसी थानों में दर्ज तीन वाहन चोरी के मामले सुलझे हैं। इस मामले में बलराम दुबे,  जबलपुर, मध्य प्रदेश निवासी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। साथ ही चोरी के वाहनों को मध्य प्रदेश में बेचने वाली पूरी चेन और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।