logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज


नागपुर: नागपुर के तहसील थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से शादी कराने और उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग को गर्भवती करने और बाल विवाह कराने के आरोप में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक मेडिकल अस्पताल में नाबालिग की डिलीवरी हुई थी। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। बयान में उसने बताया कि उसकी शादी आरोपी  (28)  वर्षीय युवक के साथ दोनों परिवारों की सहमति से रीति-रिवाज के अनुसार कराई गई थी। शादी के बाद वह ससुराल में रह रही थी।

जांच में सामने आया कि नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद उसके परिजनों और अन्य आरोपियों ने उसका विवाह आरोपी युवक के साथ कराया। आरोप है कि शादी के बाद आरोपी युवक ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई और बाद में उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

इस मामले में आरोपी पति समेत अन्य 5 लोगों आरोपी  बनाया गया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। तहसील पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं, पोक्सो अधिनियम तथा बाल विवाह की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।