logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मूंगफली के पैसे मांगना पड़ा भारी! दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के हुडकेश्वर थाना क्षेत्र में शेंगदाने और गुड़ पापट्टी के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। आरोप है कि तीन युवकों ने पहले दुकानदार से गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एक आरोपी ने चाकू से दुकानदार पर हमला कर दिया। इस हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना 14 सितंबर की रात उदय नगर इलाके की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता रोहित कुमार वर्मा शेंगदाना और पापड़ी बेचने का व्यवसाय करता है। आरोपी और उसके दो साथी उसके ठेले पर पहुंचे और शेंगदाने व गुड़पापट्टी खरीदी। सामान लेने के बाद जब दुकानदार ने पैसे मांगे, तो इसी बात को लेकर आरोपियों से विवाद हो गया। आरोप है कि तीनों ने दुकानदार के साथ गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद आरोपी खुशाल उर्फ कैरी मोहन ने कथित तौर पर चाकू निकालकर दुकानदार की पीठ पर वार किया। दुकानदार ने वार से बचने की कोशिश की, तो आरोपी ने दोबारा उसके गले पर चाकू से हमला किया। इस दौरान चाकू दुकानदार के बाएं गाल पर लगा और वह घायल हो गया। घायल का उपचार मेडिकल अस्पताल में जारी है। हुडकेश्वर पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।