logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: गोवंश की अवैध तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 3 गोवंश मुक्त; 3.80 लाख का माल जब्त


नागपुर: गोवंश की अवैध तरीके से परिवहन किए जाने की सूचना पर अरोली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन गोवंश को मुक्त कराया है। पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक और क्लीनर के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन, तीन गोवंश और दो मोबाइल समेत कुल 3 लाख 80 हजार रुपये का माल जब्त किया है।

अरोली पुलिस की टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक वाहन के जरिए गोवंश का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अरोली रोड पर नाकाबंदी की। इसी दौरान टाटा एस वाहन क्रमांक MH-40/CT-6856 संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमें तीन गोवंश पाए गए।

मामले में पुलिस ने आदित्य सुनील दुबले और कुणाल सुनील दुबले, दोनों निवासी अरोली के खिलाफ अरोली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान वाहन की कीमत 3 लाख रुपये, तीन गोवंश की कीमत 60 हजार रुपये और दो मोबाइल की कीमत 20 हजार रुपये, इस तरह कुल 3 लाख 80 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक सागर गोमासे के नेतृत्व में अरोली पुलिस टीम ने की।