logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल


नागपुर: नागपुर के तहसील थाना क्षेत्र में दुकान में सेंधमारी कर 1 लाख 70 हजार रुपये नकद चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तहसील पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 70 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

मामला गोळीबार चौक, टिमकी तीनखंबा और खापरे मोहल्ला क्षेत्र का है। यहां मोहम्मद शहबान अंसारी की रोमन ट्रेडर्स नामक दुकान है। 3 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब 7 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान में सेंधमारी की घटना सामने आई। चोरों ने दुकान में प्रवेश कर कैश काउंटर से करीब 1 लाख 70 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए थे। शिकायत मिलने के बाद तहसील पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसी आधार पर पुलिस ने वेदांत उर्फ छोटा कालू विकास चाटे, हिमांशु विकास चाटे और विनीत उर्फ काल्या कुन्हाडकर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

पुलिस ने वेदांत चाटे और विनीत कुन्हाडकर के कब्जे से 70 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। फिलहाल तहसील पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गिरोह ने शहर में अन्य चोरी की वारदातों को भी अंजाम दिया है या नहीं।