logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

गिट्टीखदान में अवैध हथियार का खेल बेनकाब! 23 साल के युवक के कब्जे से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद


नागपुर: नागपुर के गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की अमली पदार्थ विरोधी पथक ने गुप्त सूचना के आधार पर योगेंद्र नगर में छापेमारी कर 23 वर्षीय युवक को पकड़ा। तलाशी में आरोपी के कब्जे से देशी  कट्टा एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। 

गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसा है। बीती रात क्राइम ब्रांच की अमली पदार्थ विरोधी पथक को सूचना मिली थी कि योगेंद्र नगर स्थित दुर्गामाता मंदिर के पास, रामदेव बाबा टेकड़ी के पीछे एक युवक अवैध हथियार लेकर मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दो पंचों की मौजूदगी में संदिग्ध युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 50 हजार रुपये कीमत का iPhone भी जब्त किया। 

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय अमन गुप्ता के रूप में हुई है। आरोपी और जब्त माल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गिट्टीखदान पुलिस थाने के हवाले किया गया है। आरोपी के खिलाफ हथियार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।