logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: ट्रैफिक जाम बना खूनी विवाद का कारण, युवक पर धारदार हथियार से हमला; तीन आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के तहसील थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। ट्रैफिक जाम के दौरान गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में एक अपराधी ने अपने २ अन्य साथियों के साथ मिलकर न एक युवक और उसके भाई पर हमला कर दिया। हमले में युवक के चेहरे पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है, जबकि मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है।

यह घटना बीती रात मोमिनपुरा चौक स्थित एक मोबाइल दुकान के सामने हुई। शिकायतकर्ता रिजवान आरिफ शेख अपने भाई फैजान के साथ मोपेड से जा रहे थे। ट्रैफिक जाम होने के कारण वह गाड़ी से उतरकर आगे बढ़े, तभी दूसरी मोपेड पर सवार तीन युवक उनकी गाड़ी के सामने आ गए। गाड़ी हटाने की बात कहने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी ने धारदार वस्तु से रिजवान के चेहरे पर वार कर दिया, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई।

वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल को मेयो अस्पताल में उपचार के बाद तहसील थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है, जबकि मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। मामले की आगे की जांच जारी है।