logo_banner
Breaking
  • ⁕ युवा शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख को अर्जुन पुरस्कार, खेल मंत्रालय ने नाम की घोषणा; 2025 में जीता था FIDE महिला विश्व कप ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की तुकाराम मुंडे की तारीफ! राज्य में शुरू एफडीए कार्रवाई को बताया बेहद जरुरी, कहा- आगे भी रहेगी जारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: LHS निर्माण के चलते गोरेवाड़ा-भरतवाड़ा मार्ग बदला, 4 महीने रहेगी व्यवस्था ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 28 ग्राम MD के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा नशा तस्करी का गिरोह ⁕
  • ⁕ Nagpur: वाहन चोर पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 10 वाहन चोरी और 1 मोबाइल चोरी का खुलासा ⁕
  • ⁕ Bhandara: विरली खुर्द की आंगनवाड़ी में बड़ा हादसा टला, स्लैब का प्लास्टर अचानक गिरा; बाल-बाल बचे बच्चे ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच यूनिट-5 की कार्रवाई


नागपुर: नागपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार का क्राइम ब्रांच  ने पर्दाफाश किया है। वाठोडा थाना क्षेत्र के एक्सोटिका स्पा पर पुलिस ने बोगस ग्राहक की मदद से छापा मारकर स्पा संचालिका और उसके पति को गिरफ्तार किया है। मौके से तीन पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया गया है, जबकि एक महिला आरोपी फरार बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक वाठोडा इलाके के जय जलाराम नगर स्थित एक्सोटिका स्पा में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच यूनिट-5 ने जाल बिछाया। एक बोगस ग्राहक भेजा गया, जहां एक महिला का सौदा 3,500 रुपये में तय हुआ। ग्राहक के इशारा करते ही पुलिस टीम ने स्पा पर छापा मार दिया।

कार्रवाई के दौरान स्पा संचालिका सारिका श्रीराव और उसके पति चंद्रकांत श्रीराव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से तीन पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित मुक्त कराया। वहीं स्पा की देखरेख करने वाली एक महिला कामिनी कुमारी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

छापेमारी में नकदी, मोबाइल फोन, कार्ड स्वाइप मशीन, फोन-पे स्कैनर और अन्य सामग्री सहित करीब 67 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया। आरोपियों  के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत  वाठोड़ा  थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़ित महिलाओं को पैसों का लालच देकर इस धंधे में धकेला जाता था। यह भी जानकारी मिली है कि मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले भी इसी तरह की कार्रवाई हो चुकी थी, लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से कथित रूप से यह अवैध कारोबार शुरू कर दिया गया था। फिलहाल आगे की जांच वाठोडा पुलिस कर रही है।