logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: मुआवजा नहीं मिलने से परेशान किसान ने विधायक संजय कुटे के घर जलाने का किया प्रयास, पुलिस ने मामला किया दर्ज


बुलढाणा: भारी बारिश से हुए नुकसान के बावजूद सरकार की ओर से 2022 का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। इसी के चलते 13 जून की रात को एक घटना घटी, जब बावनबीर (संग्रामपुर तहसील) के एक किसान ने पेट्रोल डालकर भाजपा विधायक संजय कुटे के घर को जलाने की कोशिश की। इस मामले में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस संबंध में विधायक संजय कुटे के निजी सहायक प्रकाश सदाशिव राउत ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके अनुसार, जब विधायक कुटे बंगले पर मौजूद थे, तभी शाम 7.45 बजे विशाल सुधाकर मुरुख (रा बावनबीर) हाथ में पेट्रोल का डिब्बा लेकर विधायक कुटे के घर के परिसर में घुस आया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि बावनबीर और संग्रामपुर तहसील में भारी बारिश का पैसा अभी तक नहीं मिला है। केवाईसी के बाद भी तहसील कार्यालय संग्रामपुर अनुदान राशि खाते में जमा नहीं कर रहा है। यह कहते हुए उसने धमकी दी कि वह पूरा बंगला जला देगा। इसके आधार पर आरोपी किसान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

18,000 रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

बावनबीर में समूह क्रमांक 55 में सुधाकर नारायण मुरुख के पास सामूहिक रूप से 1 हेक्टेयर 75 आर भूमि है, जिसमें से 1 हेक्टेयर 40 आर भूमि वर्ष 2024 में भारी बारिश से प्रभावित हुई थी। कृषि भूमि के लिए 18,900 रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। अब खाते में राशि जमा होना बाकी है, ऐसा बावनबीर के ग्राम विकास राजस्व अधिकारी विश्वनाथ सुदेवद ने बताया।