logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Nagpur

किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा


नागपुर: बुलढाणा जिले में बेहद कम बारिश के कारण फसलों को हुए बड़े नुकसान के चलते किसान संकट में हैं। किसानों की समस्याओं को जानने और फसल नुकसान का जायजा लेने के लिए बुधवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीधे किसानों के खेतों में पहुंचकर सोयाबीन की फसल का निरीक्षण किया।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खामगांव तहसील के चीतोडा गांव स्थित खेत की मेड़ पर पहुंचे और किसानों से सीधे संवाद किया। उन्होंने सोयाबीन की फसल की मौजूदा स्थिति और हुए नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान किसानों ने कम बारिश, पानी की समस्या, फसल के नुकसान और इसके चलते सामने आ रही आर्थिक परेशानियों को उपमुख्यमंत्री के सामने रखा।

‘संकट में सरकार किसानों को अकेला नहीं छोड़ेगी’
किसानों की समस्याएं सुनने के बाद एकनाथ शिंदे ने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में सरकार किसानों को अकेला नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित फसलों का उचित तरीके से पंचनामा और नुकसान का आकलन कराया जाएगा। इसके आधार पर किसानों के हित में उचित निर्णय लेकर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार काम करेगी।

उपमुख्यमंत्री के सीधे खेतों में पहुंचकर किसानों से संवाद करने के बाद नुकसानग्रस्त किसानों को जल्द सरकारी सहायता मिलने की उम्मीद जगी है। अब किसानों की नजर सरकार की ओर से नुकसान के आकलन और राहत को लेकर लिए जाने वाले अगले फैसले पर है।