logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: पुलिस ने दो लाख के इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार, भामरागढ़ तहसील के ताड़गांव इलाके में रेकी करते हुए पकड़ा


गडचिरोली: जिले में एंटी नक्सल अभियान में लगे सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दो लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान शंकर भीमा महाका (उम्र 32, निवासी परयनार, भामरागढ़ तहसील) निवासी के रूप में हुई है। शंकर पर जिले के अंदर हुई कई नक्सली गतिविधियां और हत्या के मामले में शामिल रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर को सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में जब एक विशेष अभियान दल भामरागढ़ उपखंड के तिरकामेटा जंगल क्षेत्र में गश्त कर रहा था, तो शंकर महाका संदिग्ध रूप से घूमता हुआ पाया गया। जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो पता चला कि वह भामरागढ़ दलम का सदस्य है। वह घात लगाकर हमला करने के इरादे से टोह ले रहा था।

शंकर महाका 2016 से 2021 तक माओवादी जन मिलिशिया में सक्रिय था और 2021-22 में भामरागढ़ दलम के सदस्य के रूप में भर्ती हुआ था। वह 2022 में धोधराज-इरापनार मार्ग पर 19 वाहनों में आगजनी और 2023 में पेनगुंडा में एक निर्दोष व्यक्ति की हत्या में सीधे तौर पर शामिल था। उसके खिलाफ कुल चार मामले दर्ज हैं।

यह अभियान विशेष पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल, डीआईजी अंकित गोयल, पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाया गया। पुलिस ने जनवरी 2022 से अब तक 109 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इस अवसर पर एसपी नीलोत्पल ने माओवादियों से हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने की अपील की।