logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: तेज रफ़्तार ट्रक ने दोपहिया को मारी टक्कर, दादा-पोते की हुई मौत


गोंदिया: तिरोड़ा के पांजरा गांव से खुरखुड़ी जाने वाली सड़क के पास तिरोड़ा से तुमसर की ओर लोहे की सरिया लेकर जा रहे ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में मोटरसाइकिल सवार के पोते और दादा की मौत हो गई। मृतकों के नाम सारंग येले (20) और जुगराज बोपचे हैं।

चिखली निवासी सारंग येले (20) अपने दादा (माता के पिता) खुरखुड़ी के पूर्व सरपंच जुगराज बोपचे को मोटरसाइकिल पर बिठाकर तिरोड़ा से तुमसर होते हुए खुरखुड़ी ले जा रहे थे। इसी दौरान पांजरा गांव के बस स्टॉप के पास खुरखुड़ी की ओर मुड़ते समय तिरोड़ा से तुमसर की ओर लोहे की सरिया लेकर जा रहे ट्रेलर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में सारंग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दादा के सिर और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं।

गंभीर हालत में इलाज के लिए नागपुर ले जाते समय भंडारा में उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी तिरोड़ा पुलिस को मिलते ही तिरोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रेलर को जब्त कर तिरोड़ा पुलिस थाने में जमा कर दिया गया है। आगे की जांच तिरोड़ा पुलिस द्वारा की जा रही है।