logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: क्राइम ब्रांच के NDPS टीम की कार्रवाई, 52 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर में मादक पदार्थों के खिलाफ क्राइम ब्रांच का विशेष अभियान लगातार जारी है। हाल ही में क्राइम ब्रांच की कमान संभालने वाले आईपीएस अधिकारी दीपक अग्रवाल के निर्देश पर अपराधियों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह एनडीपीएस टीम ने भांडेवाडी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 52 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच की एनडीपीएस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि वाठोडा रिंग रोड स्थित संघर्ष नगर इलाके में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त होने वाली है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गजानन गुल्हाने के मार्गदर्शन में टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने संघर्ष नगर निवासी विजय नंदलाल रहांगडाले और महेश नगर, गिट्टीखदान निवासी शहबाज फिरोज शाह को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 52 ग्राम एमडी ड्रग्स, तीन मोबाइल फोन, एक मोपेड और नकद राशि बरामद की गई। जब्त माल की कुल कीमत करीब 9 लाख 4 हजार रुपये बताई जा रही है।

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विजय रहांगडाले एक कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती और चोरी समेत 15 गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं एनडीपीएस एक्ट के तहत भी उसके खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक विजय ने यह एमडी ड्रग्स एक फरार तस्कर से खरीदी थी, जबकि दूसरा आरोपी शहबाज नशीला पदार्थ खरीदने पहुंचा था। मामले में एक अन्य आरोपी को भी नामजद किया गया है, जिसकी तलाश जारी है।

नागपुर क्राइम ब्रांच का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय रूप से तलाश में जुटी  हैं। पकड़े गए आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए भांडेवाडी पुलिस के हवाले किया गया है।