logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: देह व्यापार के अड्डे पर सामाजिक सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, महिला संचालिका गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने कलमना थाना क्षेत्र में देह व्यापार के खिलाफ छापा मार कार्रवाई की है। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर महिलाओं को ज्यादा पैसे का लालच देकर देह व्यापार के लिए मजबूर करती थी। मौके से एक पीड़ित महिला को भी मुक्त कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने कलमना वस्ती स्थित सरस्वती नगर में एक मकान पर दो पंचों और एक बोगस ग्राहक की मदद से छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला आरोपी संगीता सोनूले को गिरफ्तार किया, जबकि एक पीड़ित महिला को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला।

जांच में सामने आया कि आरोपी आर्थिक लाभ के लिए महिलाओं को कम समय में ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर देह व्यापार के लिए प्रेरित करती थी और ग्राहकों की व्यवस्था भी करती थी। इस मामले में कलमना पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए कलमणा पुलिस के हवाले किया गया है।