logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: स्प्लेंडर सवारों ने महिला कंडक्टर का मोबाइल छीना, लकड़गंज के छापरू नगर चौक की घटना


नागपुर: नागपुर के लकड़गंज इलाके में महिला बस कंडक्टर के हाथ से दिनदहाड़े दो बाइक सवारों ने मोबाइल फोन छीन लिया। यह घटना उस समय हुई जब पीड़िता महिला अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए चौक पर  खड़े होकर बस का इंतजार कर रही थी। यह घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है जिसके आधार पर ही पुलिस इन शातिर आरोपियों की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार लकड़गंज पुलिस थाने के छापरू नगर चौक पर सुबह के समय यह घटना हुई। 36 वर्षीय महिला अस्मिता सोनकुसरे जो की स्टार बस में कंडक्टर है इस घटना के समय अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए निकली थी। उसी दौरान  दो अज्ञात आरोपी एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और उन्होंने अस्मिता के हाथ से जोरदार झटका देकर मोबाइल फोन छीन लिया।

इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने लकड़गंज पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इन अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना शहर में बढ़ रही झपटमारी की घटनाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े  कर रही है।